Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23778-23823 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23887-23913/944 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23635-23571 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23519-23454 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बाजार में मोमेंटम मजबूत है। कल 23747 का टार्गेट हासिल हुआ। बैंकिंग शेयरों ने अपना काम किया। इसके बाद IT भी चढ़ा। FIIs की मजबूत खरीदारी देखने को मिली। रिलायंस अभी भी तेजी में शामिल नहीं हुआ है।
