निफ्टी अगर 23919 के ऊपर टिके तो 23966-24002 का स्विंग संभव - वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि गिफ्ट निफ्टी में गिरावट से कमजोर शुरुआत की उम्मीद है। पहले बेस पर पुट राइटर्स का दबदबा दिखाई दिया। बैंक निफ्टी में गिरावट में खरीदारी की कोशिश करनी चाहिए। ऊपर की ओर इसमें 53000 (52974-53089) अहम थ्रेसहोल्ड प्वाइंट हैं। इंडेक्स 53089 के ऊपर टिके तो 53267-443 के लेवल दिख सकते हैं

अपडेटेड Jun 27, 2024 पर 8:22 AM
Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अगर ये 23919 के ऊपर टिके तो 23966-24002 का स्विंग संभव है। इसमें कल के लॉन्ग सौदों को होल्ड करना चाहिए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23887-23919 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23966-24002/24067 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23803-23756 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23707-23666 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इसमें जोरदार मोमेंटम दिख रहा है। FIIs इंडेक्स में भारी खरीदारी किये हैं। इसमें नेट लॉन्ग 2 लाख से ज्यादा हो गए हैं। कल पहले बेस के करीब गिरावट में खरीदारी कारगर रही।

    अब रिलायंस भी अपनी भूमिका निभा रहा है।

    उन्होंने आगे कहा कि मंथली एक्सपायरी के दिन 24000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स दिख रहे हैं। इसमें 23800-23700-23600 पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये। गिफ्ट निफ्टी से गिरावट के संकेत मिले हैं।

    वीरेंद्र ने कहा कि कल के लॉन्ग सौदों को होल्ड करें। इसमें डे ट्रेडर्स पहले बेस के करीब खरीदारी कर सकते हैं। ऊपर की ओर 23887-23919 अहम थ्रेसहोल्ड प्वाइंट है। अगर ये 23919 के ऊपर टिके तो 23966-24002 का स्विंग संभव है।


    Stock Market Live Updates- गिफ्ट निफ्टी में 75 अंकों की कमजोरी, जापान की करंसी yen के फिसलने से एशियाई बाजार के सेंटिमेंट बिगड़े

    बैंक निफ्टी पर रणनीति

    बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 52974-53089 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 53267-53443/53571 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 52613-52467 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 52276-52119 के स्तर पर दिख रहा है।

    वीरेंद्र ने कहा कि कल पहले बेस के करीब गिरावट में खरीदारी कारगर रही। HDFC बैंक अब बैक फुट पर आया। लेकिन ICICI बैंक और एक्सिस बैंक लीडर के तौर पर ऊभरे हैं। इसमें 53000 वाकई एक मुश्किल जोन है। इंडेक्स में 53000 पर करीब 17.92 लाख शेयरों का OI देखने को मिला। इंडेक्स में 53000, 52900 और फिर 52500 पर थोड़ी पुट राइटिंग नजर आई।

    उन्होंने कहा कि गिफ्ट निफ्टी में गिरावट से कमजोर शुरुआत की उम्मीद है। पहले बेस पर पुट राइटर्स का दबदबा दिखाई दिया। इंडेक्स में गिरावट में खरीदारी की कोशिश करें। ऊपर की ओर इसमें 53000 (52974-53089) अहम थ्रेसहोल्ड प्वाइंट हैं। इंडेक्स 53089 के ऊपर टिके तो 53267-443 संभव हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।