Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23887-23919 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23966-24002/24067 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23803-23756 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23707-23666 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इसमें जोरदार मोमेंटम दिख रहा है। FIIs इंडेक्स में भारी खरीदारी किये हैं। इसमें नेट लॉन्ग 2 लाख से ज्यादा हो गए हैं। कल पहले बेस के करीब गिरावट में खरीदारी कारगर रही।
