निफ्टी में 22998-23033 का स्तर पार हुआ तो 23248 का रास्ता खुलेगा- वीरेंद्र कुमार

निफ्टी पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें ऑप्शंस प्लेसमेंट को देखते हुए पहले और दूसरे बेस पर अहम सपोर्ट नजर आ रहा है। इंडेक्स में 22998-23033 पर अब नजर रखें। निफ्टी में 22998-23033 पार हुआ तो 23110-191-248 का रास्ता खुलेगा। इसमें पहले और दूसरे बेस तक गिरावट में खरीदारी में रिस्क रिवॉर्ड बेहतर दिख रहा है

अपडेटेड May 24, 2024 पर 8:51 AM
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें अगर 49091 पार हुआ तो 49345-49558-49764 के स्तर संभव हैं। जबकि पहला रेजिस्टेंस अब मुनाफावसूली का जोन नजर आ रहा है

Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22998-23033 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23110-23191-248 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 22877-22831 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 22782-22751/22710 के लेवल पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि कल लॉन्ग सौदों के सभी लक्ष्य हासिल हुए। FIIs की कैश में खरीदारी देखने को मिली। इंडेक्स में मेगा शॉर्टकवरिंग नजर आई। ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेतों का थोड़ा असर संभव है। अब मंथली कॉन्ट्रैक्ट में ट्रेडिंग करनी चाहिए। इसमें 23000, 22800-22700 में भारी पुट राइटिंग दिख रही है। जबकि 23000 पर थोड़ी कॉल राइटिंग नजर आ रही है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि निफ्टी 10/20 DEMA के औसत से बहुत दूर निकला। ऑप्शंस प्लेसमेंट को देखते हुए पहले और दूसरे बेस पर अहम सपोर्ट नजर आ रहा है। पहले और दूसरे बेस तक गिरावट में खरीदारी में रिस्क रिवॉर्ड बेहतर दिख रहा है। इंडेक्स में 22998-23033 पर अब नजर रखें। निफ्टी में 22998-23033 पार हुआ तो 23110-191-248 का रास्ता खुलेगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति


बैंकिंग इंडेक्स पर राय देते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 48956-49091 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 49345-49558/49764 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 48510-48345 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 48210-48051 के लेवल पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी में लॉन्ग सौदों पर सभी टारगेट हासिल हुए। बैंक निफ्टी में निफ्टी के मुकाबले तेजी की ज्यादा गुंजाइश नहीं है। 48500-48000 पर पुट राइटर्स हावी दिख रहे हैं। इसमें 48510-48345 पर पहला बेस भी है। इंडेक्स में पहले बेस तक गिरावट में खरीदारी करें।

इसमें पहला रजिस्टेंस अब मुनाफावसूली का जोन नजर आ रहा है। अगर 49091 पार हुआ तो 49345-49558-49764 के स्तर संभव हैं।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।