Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22998-23033 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23110-23191-248 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 22877-22831 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 22782-22751/22710 के लेवल पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि कल लॉन्ग सौदों के सभी लक्ष्य हासिल हुए। FIIs की कैश में खरीदारी देखने को मिली। इंडेक्स में मेगा शॉर्टकवरिंग नजर आई। ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेतों का थोड़ा असर संभव है। अब मंथली कॉन्ट्रैक्ट में ट्रेडिंग करनी चाहिए। इसमें 23000, 22800-22700 में भारी पुट राइटिंग दिख रही है। जबकि 23000 पर थोड़ी कॉल राइटिंग नजर आ रही है।
