Get App

बाजार की पिछली रैली हो गई मिस तो फिर मिलेगा मौका, मजबूत सेक्टर और शानदार थीम में बने रहें

बैंक निफ्टी अब भी मजबूत है। जबतक 54,800 के ऊपर, ट्रेंड बरकरार है। 55,000 तक की किसी भी गिरावट में खरीदारी करें। 55,500-55,600 के ऊपर तेजी बढ़ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2025 पर 9:07 AM
बाजार की पिछली रैली हो गई मिस तो फिर मिलेगा मौका,  मजबूत सेक्टर और शानदार थीम में बने रहें
अगर आपने पिछली रैली मिस की तो फिर से मौका आ रहा है। लेकिन ये मौका उनके लिए जो थोड़ा पोजीशनल नजरिया रखते हैं।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

अगर आपने पिछली रैली मिस की तो फिर से मौका आ रहा है। लेकिन ये मौका उनके लिए जो थोड़ा पोजीशनल नजरिया रखते हैं। 9 दिन तक लगातार HIGHER LOW लगाने के बाद मुनाफावसूली हुई। और अब 2 दिनों से निफ्टी ने LOWER HIGH और LOWER LOW बनाया। आज भी एक जोखिम रहेगा कि फिर LOWER HIGH और LOWER LOW लगे। लेकिन पोजीशनली बाजार अब भी कमजोर नहीं हुआ है। 2 दिन की गिरावट से मूविंग एवरेज करीब आ गए हैं। निफ्टी का 10 DEMA 25,150 पर और 20 DEMA 25,000 पर है। आमतौर पर, 10 और 20 DEMA के बीच खरीदारी फायदेमंद होती है। 25,050-25,200 में पोजीशन जोड़ें और 24,800 का SL रखें।

सबसे शानदार नवरात्रि?

ऑटो कंपनियां नवरात्रि में सबसे जोरदार बिक्री की उम्मीद कर रही थी। इसका बहुत बड़ा हिस्सा पिछले 2 हफ्तों की pent up डिमांड का है, लेकिन फिर भी, कुल मिलाकर, ये महीना अच्छा हो सकता है। मारुति और Hyundai की बिक्री एक दिन में सबसे शानदार रही। मारुति- 35 साल का सबसे शानदार रिस्पांस मिला। मारुति 80,000 enquiries हुई, 25,000 कारों की डिलीवरी हुई। मारुति जल्द ही डिलीवरी 30,000 पहुंच सकती है। मारुति छोटी कारों की बिक्री करीब 50% हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें