IGI Share Price: शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच एक शेयर ऐसा भी जिसने आज स्टॉक मार्केट में हलचल मचा दी । दुनिया की सबसे बड़ी स्वतंत्र ग्रेडिंग और एक्रेडिटेशन सेवा प्रदाताओं में से एक, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI ) के शेयर में 22 अक्टूबर को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शेयर 10 फीसदी की छलांग लगाते हुए अपर सर्किट पर लॉक हो गया। स्टॉक में आई ये जोरदार तेजी कंपनी के तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद देखने को मिली।
