Get App

IIFL फाइनेंस में 13% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी, ₹611 प्रति शेयर के भाव पर होगी ₹3454 करोड़ की डील

IIFL Finance block deal: कनाडा की Fairfax Financial Holdings IIFL Finance में 13.25% तक हिस्सेदारी बेच सकती है। करीब 3,454 करोड़ रुपये की इस ब्लॉक डील में 5.65 करोड़ शेयर शामिल हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ाकर 766.4 करोड़ रुपये रहा। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 17, 2026 पर 7:22 PM
IIFL फाइनेंस में 13% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी, ₹611 प्रति शेयर के भाव पर होगी ₹3454 करोड़ की डील
मंगलवार को IIFL Finance का शेयर BSE पर ₹636.05 पर बंद हुआ।

IIFL Finance block deal: कनाडा की Fairfax Financial Holdings घरेलू NBFC कंपनी IIFL Finance में अपनी बड़ी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ब्लॉक डील के जरिए IIFL Finance के 13.25% तक शेयर बेच सकती है। इस सौदे की कुल वैल्यू करीब ₹3,454 करोड़ हो सकती है। इसके तहत 5.65 करोड़ शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव है।

ब्लॉक डील के लिए ₹611 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। यह शेयर के मौजूदा बाजार भाव से करीब 4% कम है। मंगलवार को IIFL Finance का शेयर BSE पर ₹636.05 पर बंद हुआ। इसमें 2.54% की गिरावट रही।

दूसरी तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा

IIFL Finance ने सितंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹766.4 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹376.3 करोड़ का मुनाफा कमाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें