Top Intraday Calls: बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में इनमें दिखेगा जोरदार एक्शन

Bandhan Bank के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें Bandhan Bank का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 171 से 172 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 168.25 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 167 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड May 27, 2025 पर 10:25 AM
Story continues below Advertisement
NBCC पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 115 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 122 रुपये के लेवल तक जा सकता है

Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार गिर कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 352.07 अंक या 0.43 प्रतिशत नीचे 81824.38 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 99.50 अंक या 0.40 प्रतिशत गिर कर 24901.70 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1097 शेयर बढ़े। जबकि 464 शेयर गिरे। निफ्टी पर बीईएल, इंडसइंड बैंक, हिंडाल्को, श्रीराम फाइनेंस और डॉ रेड्डीज के स्टॉक टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि निफ्टी में आज बाजार की शुरुआत में एनटीपीसी, इटरनल, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व और इंफोसिस के शेयर लूजर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bandhan Bank

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें बंधन बैंक का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 168.25 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 171 से 172 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 167 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - NBCC

मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में एनबीसीसी पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 115 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये 122 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 113 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - NTPC

आशीष बहेती ने आज के लिए पीएसयू कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी का स्टॉक पसंद आ रहा है। इसमें 339 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 333 से 330 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 344 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कमा सकते हैं इंट्राडे में जोरदार मुनाफा

rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Deepak Nitrite

राजेश सातपुते ने आज के लिए केमिकल स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि दीपक नाइट्राइट का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2082 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2160 से 2180 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2045 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा आज का इंट्राडे स्टॉक - HAL

शिवांगी सरडा ने आज के लिए डिफेंस कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एचएएल का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 5056 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 5250 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 4965 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Axis Securities के राजेश पालवीय का आज का इंट्राडे स्टॉक - Tata Chemical

राजेश पालवीय ने आज के लिए केमिकल सेक्टर की कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि टाटा केमिकल का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 888 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 910 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 878 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।