Top Intraday Calls: मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार चढ़ कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 392.03 अंक या 0.48 प्रतिशत चढ़कर 81704.35 के करीब नजर आया। वहीं निफ्टी 114.95 अंक या 0.46 प्रतिशत चढ़कर 24867.45 के स्तर पर दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1415 शेयर बढ़े। जबकि 328 शेयर गिरे। निफ्टी पर इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक के स्टॉक टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि निफ्टी में आज बाजार की शुरुआत में टाटा कंज्यूमर, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी लाइफ, आयशर मोटर्स के शेयर लूजर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - BirlaSoft
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें बिड़ला सॉफ्ट का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 434 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 450 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 427 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Coforge
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में कोफोर्ज पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 8618 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये 8900 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 8500 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - JSW Steel
आशीष बहेती ने आज के लिए स्टील कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि जेएसडब्ल्यू स्टील का स्टॉक पसंद आ रहा है। इसमें 1020 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1040 से 1060 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1000 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Infosys
राजेश सातपुते ने आज के लिए आईटी स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इंफोसिस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1594 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1650 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1585 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - Trent
सच्चितानंद उत्तेकर ने आज के लिए रिटेल कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रेंट का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 5642 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 5840 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 5580 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य आज का इंट्राडे स्टॉक - HCL Tech
रचना वैद्य ने आज के लिए आईटी कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एचसीएल टेक का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1677 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1690 से 1700 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1667 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)