Top Intraday Calls: मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार चढ़ कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 392.03 अंक या 0.48 प्रतिशत चढ़कर 81704.35 के करीब नजर आया। वहीं निफ्टी 114.95 अंक या 0.46 प्रतिशत चढ़कर 24867.45 के स्तर पर दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1415 शेयर बढ़े। जबकि 328 शेयर गिरे। निफ्टी पर इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक के स्टॉक टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि निफ्टी में आज बाजार की शुरुआत में टाटा कंज्यूमर, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी लाइफ, आयशर मोटर्स के शेयर लूजर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
