आज इंट्राडे में इनमें हो सकती है जोरदार कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर कराई ट्रेंडिंग

Cipla के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें Cipla का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 1500 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 1475 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 1470 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 10:16 AM
Godrej Properties पर NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 2998 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 3050-3100 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 17 दिसंबर को बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 268.27अंक या 0.33 प्रतिशत नीचे 81480.30 के स्तर पर खुला। निफ्टी 83.50 अंक या 0.34 प्रतिशत नीचे 24584.80 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 993 शेयर बढ़े। जबकि 598 शेयर गिरे। निफ्टी पर सिप्ला, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एसबीआई लाइफ, इंडसइंड बैंक और ओएनजीसी के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि इंफोसिस, रिलायंस, आयशर मोटर्स, भारती एयरटेल और हिंडाल्को के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Cipla

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें सिप्ला का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1475 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1500 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1470 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Godrej Properties

आशीष बहेती ने बाजार खुलते ही गोदरेज प्रॉपर्टीज के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 3050-3100 रुपये तक जा सकता है। इसमें 2998 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 2950 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Anant Raj

शिवांगी सरडा ने आज के लिए एक्सचेंज स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि अनंत राज का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 821 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 850 रुपये का लक्ष्य देखने मिलेगा। इसमें 800 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी सलाह उन्होंने दी।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Trader & Market Expert अमित सेठ का आज का इंट्राडे स्टॉक - Ipca Labs

अमित सेठ ने आज के लिए फार्मा सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इप्का लैब्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1575 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1600 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1570 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Hudco

मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में हुडको पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर सकती है। इसमें 261 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये बढ़कर 270 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 255 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Axis Securities के राजेश पालवीय का आज का इंट्राडे स्टॉक - BEL

राजेश पालवीय ने आज के लिए पब्लिक सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि बीईएल का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 318 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 326-328 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 314 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।