Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार 8 जनवरी को बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 77.96 अंक या 0.10 प्रतिशत ऊपर 78121.15 के स्तर पर खुला। निफ्टी 6.80 अंक या 0.03 प्रतिशत ऊपर 23701.10 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1065 शेयर बढ़े। जबकि 576 शेयर गिरे। निफ्टी पर डीआरएल, ओएनजीसी, रिलायंस, पावर ग्रिड, आयशर मोटर्स और एलएंडटी के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि श्रीराम फाइनेंस, टेक महिंद्रा, इंडस टावर्स, इंफोसिस, एसबीआई लाइफ और विप्रो के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - DRL
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें डॉ रेड्डीज का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1399 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1430 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1390 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - TRENT
सच्चितानंद उत्तेकर ने बाजार खुलते ही ट्रेंट के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज गिरकर 6560 रुपये तक जा सकता है। इसमें 6685 रुपये के स्तर पर बिकवाली करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 6788 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - SRF
आशीष बहेती ने आज के लिए केमिकल कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एसआरएफ का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2314 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2360-2400 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2275 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Maruti Suzuki
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में मारुति सुजुकी पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 11810 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये 12050 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 11749 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Indian Hotels
राजेश सातपुते ने आज के लिए होटल स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इंडियन होटल्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 841 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 810 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 862 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)