Top Intraday Calls: निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार गिर कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 54.82 अंक या 0.07 प्रतिशत नीचे 77233.68 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 25.80 अंक या 0.11 प्रतिशत गिर कर 23461.00 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 574 शेयर बढ़े। जबकि 1041 शेयर गिरे। निफ्टी पर विप्रो, एलएंडटी, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, श्रीराम फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो और सन फार्म के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - HDFC Life
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें एचडीएफसी लाइफ का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 675 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 690 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 670 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Jubilant Food
राजेश सातपुते ने आज के लिए फूड डिलीवरी सेक्टर स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि जुबिलेंट फूड का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 662 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 680-685 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 650 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Power Grid
आशीष बहेती ने आज के लिए पावर कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि पावर ग्रिड का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें अप्रैल फ्चूचर में 292 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 296 से 303 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 287 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का आज का इंट्राडे स्टॉक - Aurobindo Pharma
अमित सेठ ने आज के लिए फार्मा सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि अरबिंदो फार्मा का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें अप्रैल फ्चूचर में 1134 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 1110 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1160 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा आज का इंट्राडे स्टॉक - Bajaj Finance
शिवांगी सरडा ने आज के लिए फाइनेंस कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि बजाज फाइनेंस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 8865 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 9200 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 8720 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य आज का इंट्राडे स्टॉक - Coforge
रचना वैद्य ने आज के लिए आईटी कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि कोफोर्ज का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें अप्रैल फ्चूचर में 8100 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 8200-8400 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 8000 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)