Top Intraday Calls: निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार गिर कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 54.82 अंक या 0.07 प्रतिशत नीचे 77233.68 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 25.80 अंक या 0.11 प्रतिशत गिर कर 23461.00 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 574 शेयर बढ़े। जबकि 1041 शेयर गिरे। निफ्टी पर विप्रो, एलएंडटी, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, श्रीराम फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो और सन फार्म के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
