Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

Indian Hotels के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें Indian Hotels का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 840 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 825 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 817 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Feb 04, 2025 पर 10:04 AM
Story continues below Advertisement
Godrej Properties पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 2404 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 2500 रुपये के लेवल तक जा सकता है

Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन को बाजार मजबूती के साथ खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 399.84 अंक या 0.52 प्रतिशत ऊपर 77586.58 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 130.65 अंक या 0.56 प्रतिशत चढ़ कर 23491.65 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1287 शेयर बढ़े। जबकि 299 शेयर गिरे। निफ्टी पर हिंडाल्को, ओएनजीसी, इंफोसिस, बीईएल और इंडसइंड बैंक के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और एचयूएल के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Indian Hotels

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें इंडियन होटल्स का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 825 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 840 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 817 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Coromandel International

राजेश सातपुते ने आज के लिए फाइनेंस सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि कोरोमंडल इंटरनेशनल का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1842 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1890-1900 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1810 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - BSE

आशीष बहेती ने आज के लिए एक्सचेंज कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि बीएसई का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 5529 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 5625-5750 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 5425 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कमा सकते हैं इंट्राडे में जोरदार मुनाफा

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा का आज का इंट्राडे स्टॉक - TVS Motor

शिवांगी सरडा ने आज के लिए ऑटो स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि टीवीएस मोटर का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2698 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2800 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2650 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Godrej Properties

मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में गोदरेज प्रॉपर्टीज पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 2404 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये 2500 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 2340 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का आज का इंट्राडे स्टॉक - CAMS

शिल्पा राउत ने आज के लिए फाइनेंस और टेक्नोलॉजी कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि कैम्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 3460 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 3500-3550 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 3380 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

 

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।