Top Intraday Calls: आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार चढ़ कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 478.57 अंक या 0.02 प्रतिशत ऊपर 77384.08 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 132.25 अंक या 0.57 प्रतिशत चढ़ कर 23482.65 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1591 शेयर बढ़े। जबकि 236 शेयर गिरे। निफ्टी पर पावर ग्रिड, एलएंडटी, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, ओएनजीसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि ट्रेंट, टाइटन और डॉ रेड्डीज के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Kotak Mahindra Bank
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें कोटक महिंद्रा बैंक का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 2111 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2150-2200 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 2100 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - PFC
राजेश सातपुते ने आज के लिए पावर सेक्टर स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि पीएफसी का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 417 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 425-430 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 412 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य का आज का इंट्राडे स्टॉक - Indian Hotel
रचना वैद्य ने आज के लिए होटल सेक्टर कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इंडियन होटल का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 835 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 850 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 825 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bank Of Baroda
अमित सेठ ने आज के लिए बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 219 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 228 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 216 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया आज का इंट्राडे स्टॉक - BEL
चंदन तापड़िया ने आज के लिए पीएसयू कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि बीईएल का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 301 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 313 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 292 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - NTPC
सच्चितानंद उत्तेकर ने आज के लिए पीएसयू सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 356 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 366 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 352 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)