Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

PFC के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें PFC का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 490 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 470 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 463 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Jan 03, 2025 पर 10:36 AM
Story continues below Advertisement
Canara Bank पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 102 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 106 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है

Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 3 जनवरी को बाजार कमजोरी के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 132.29 अंक या 0.17 प्रतिशत ऊपर 79811.14 के स्तर पर खुला। निफ्टी 38.40 अंक या 0.16 प्रतिशत ऊपर 24150.30 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1109 शेयर बढ़े। जबकि 456 शेयर गिरे। निफ्टी पर ओएनजीसी, ट्रेंट, एसबीआई लाइफ, एचसीएल टेक, नेस्ल और एचयूएल के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि हीरो मोटो कॉर्प, हिंडाल्को, बजाज ऑटो, इंफोसिस, टीसीएस और अदाणी एंटरप्राइजेज के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - PFC

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें पीएफसी का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 470 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 490 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 463 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


Motilal Oswal के चंदन तापिड़िया का आज का इंट्राडे स्टॉक - Kalyan Jewellers

चंदन तापिड़िया ने बाजार खुलते ही कल्याण ज्वेलर्स के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 808 रुपये तक जा सकता है। इसमें 790 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 773 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Titan

आशीष बहेती ने आज के लिए टाटा ग्रुप की कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि टाइटन का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 3410 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 3470-3540 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 3340 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कमा सकते हैं इंट्राडे में जोरदार मुनाफा

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Canara Bank

मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में केनरा बैंक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 102 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये 106 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 101 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - IndusInd Bank

राजेश सातपुते ने आज के लिए बैंकिंग स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इंडसइंड बैंक का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 999 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1040-1050 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 985 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का आज का इंट्राडे स्टॉक - Aarti Industries

शिल्पा राउत ने आज के लिए केमिकल सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि आरती इंडस्ट्रीज का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 419 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 440-445 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 410 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

 

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।