Top Intraday Calls: बाजार खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में इनमें दिखेगा जोरदार एक्शन

TCS के स्टॉक पर rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें TCS का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 3750-3800 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 3681 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 3640 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Mar 25, 2025 पर 10:19 AM
Story continues below Advertisement
Ramco Cement पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 887 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 900 रुपये के लेवल तक जा सकता है

Top Intraday Calls: आज कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार चढ़ कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 291.25 अंक या 0.37 प्रतिशत ऊपर 78275.63 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 86.00 अंक या 0.36 प्रतिशत चढ़ कर 23744.30 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1553 शेयर बढ़े। जबकि 180 शेयर गिरे। निफ्टी पर अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टीसीएस, एलएंडटी और विप्रो के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि डॉ रेड्डीज, ब्रिटानिया, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ और टाटा स्टील के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Ramco Cement

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें रैमको सीमेंट का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 887 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 900 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 880 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - TCS

राजेश सातपुते ने आज के लिए आईटी सेक्टर स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि टीसीएस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 3681 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 3750-3800 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 3640 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

सीमेंट सेक्टर पर UBS सुपर बुलिश, विदेशी ब्रोकरेज ने अल्ट्राटेक सीमेंट, डालमिया भारत, अंबुजा सीमेंट पर दी 'buy' रेटिंग

Axis Securities के राजेश पालवीय का आज का इंट्राडे स्टॉक - Coforge

राजेश पालवीय ने आज के लिए आईटी सेक्टर कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि कोफोर्ज का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 7919 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 7980-8000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 7865 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Dalmia Bharat

आशीष बहेती ने आज के लिए सीमेंट कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि डालमिया भारत का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1779 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1815 से 1850 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1750 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का आज का इंट्राडे स्टॉक - Titagarh Rail Systems

शिल्पा राउत ने आज के लिए पीएसयू कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 829 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 860 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 810 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।