Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार सपाट खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 2.68 अंक या 0.00 प्रतिशत ऊपर 75999.54 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 10.70 अंक या 0.05 प्रतिशत गिर कर 22948.80 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 874 शेयर बढ़े। जबकि 681 शेयर गिरे। निफ्टी पर विप्रो, भारती एयरटेल, अपोलो हॉस्पिटल्स, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और सन फार्मा के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी, बीपीसीएल, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Tech Mahindra
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें टेक महिंद्रा का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1682 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1700 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1670 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - TCS
राजेश सातपुते ने आज के लिए आईटी सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि टीसीएस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 3898 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4000-4060 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 3875 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Ramco Cements
आशीष बहेती ने आज के लिए सीमेंट कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि रैमको सीमेंट्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 848 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 835-820 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 865 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Hindustan Aeronuatics
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज मंदी नजर आ सकती है। इसमें 3419 रुपये के स्तर बिकवाली करनी चाहिए। ये 3300 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 3500 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Havells
शिवांगी सरडा ने आज के लिए कंज्यूमर गुड्स कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि हैवेल्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1521 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 1460 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1530 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का आज का इंट्राडे स्टॉक - L&T Tech Services
शिल्पा राउत ने आज के लिए आईटी कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एलएंडटी टेक सर्विसेस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 4871 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 5000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 4740 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय का आज का इंट्राडे स्टॉक - ACC
राजेश पालवीय ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में एसीसी पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज मंदी नजर आ सकती है। इसमें 1849 रुपये के स्तर बिकवाली करनी चाहिए। ये 1825-1810 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 1878 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)