निफ्टी पर दिखेगा अमेरिकी चुनावों का असर, 24500 के ऊपर निकलने पर बदलेगा इंडेक्स का स्ट्रक्चर- वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें 52500-53000 पर भारी कॉल राइटिंग दिख रही है। इंडेक्स में 51500-52000 जोन में पुट राइटर्स का दबदबा है। जबकि 51700-51500 जोन में 10/20/50DEMA दिख रहा है। वीरेंद्र ने कहा कि इसमें खरीदारी करें। पहले बेस तक गिरावट में भी खरीदारी करें

अपडेटेड Nov 06, 2024 पर 8:22 AM
Story continues below Advertisement
Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के 24447/24500 के ऊपर निकलने पर ही इसका स्ट्रक्चर बदलेगा। इसमें अगर 24288/24341 पार नहीं हुआ तो पहले बेस तक गिरावट संभव है

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24288-24341(10DEMA) के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24389-24447/24500(100DEMA) के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24061-23958 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23916-23851 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कल शुरुआत में उछाल में बिकवाली कारगर रही। इसमें 24040-24121 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग नजर आई। FIIs की कैश में बिकवाली देखने को मिली, लेकिन इंडेक्स में खरीदारी भी नजर आई।

उन्होंने कहा कि कल बाजार में शॉर्ट कॉल में कवरिंग, पुट में शॉर्टिंग भी दिखी। आज बड़ा दिन है। निफ्टी भी अमेरिकी चुनावों पर रिएक्ट करेगा। कल 24000 की वीकली और मंथली पुट में राइटिंग दिखी। कॉल राइटर्स 24200-24300-24400-24500 पर कायम दिखे। वीरेंद्र ने कहा आज के लिए पहले बेस के ऊपर तक गिरावट में खरीदारी करें, अगर 23958 का लेवल टूटे तभी शॉर्ट करें।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि कुछ वक्त से 10 DEMA पार नहीं हो सका है। लिहाजा 24288-24341 के लेवल अहम हैं। इसमें 24288/24341 पर ट्रेड की समीक्षा करें। अगर पार हुआ तो पहले रेजिस्टेंस और 100 DEMA तक उछाल संभव है। अगर 24288/24341 पार नहीं हुआ तो पहले बेस तक गिरावट संभव है। 24447/24500 के ऊपर निकलने पर ही निफ्टी का स्ट्रक्चर बदलेगा।


Stock Market Live Updates- बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत, गिफ्टी निफ्टी में मजबूती में कारोबार

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 52381-52577/52609 (गैप लोअर एज) पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 52803-52919/53091 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 51834-51590 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 51437-51292/51180(100DEMA) के स्तर पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि कल शुरुआत में पहले रेजिस्टेंस पर शॉर्ट का मौका मिला। बेस ने काम किया, पहले रेजिस्टेंस के ऊपर शॉर्ट कवरिंग दिखी। सरकारी बैंकों में अच्छा एक्शन दिखा, फिलहाल ये सेंटिमेंट सुधार रहे हैं। आज के लिए HDFC बैंक की चाल अहम है। इसमें 52500-53000 पर भारी कॉल राइटिंग दिख रही है। इंडेक्स में 51500-52000 जोन में पुट राइटर्स का दबदबा है। जबकि 51700-51500 जोन में 10/20/50DEMA दिख रहा है।

इंडेक्स पर राय देते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसमें खरीदारी करें। पहले बेस तक गिरावट में भी खरीदारी करें। इसमें 52577-52609 का लेवल अहम है, ये कॉल राइटर्स जोन भी है। पहले रेजिस्टेंस पर ट्रेड की समीक्षा करें। ये थोड़ा मुश्किल जोन है। पहला रेजिस्टेंस पार हुआ तो दूसरा रेजिस्टेंस भी पार होगा।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।