कल कैबिनेट की बैठक में FDI नियमों में ढील देने का फैसला किया गया। साथ ही जल जीवन मिशन पर अतिरिक्त आंवटन बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। इन फैसलों के कई सेक्टरों और शेयरों को फायदा होगा। कैबिनेट से प्रेस नोट 3 में बदलाव को मंजूरी मिली है। इसके जरिए चीन से आने वाले FDI नियमों में ढील दी गई है। इससे छोटे या सीमित FDI निवेश की प्रक्रिया आसान होगी। FDI नियमों में ढील से कई सेक्टर में पूंजी आएगी। 2020 में सरकार ने प्रेस नोट 3 में बदलाव किए थे। अब 10% तक FDI के लिए मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। FDI के प्रस्तावों पर फैसला 60 दिनों में होगा।
