Index trading plan: आज 22500-22571 तक के किसी भी पुलबैक में होगा शॉर्ट करने का अच्छा मौका, 22343-22388 टूटा तो बढ़ेगी गिरावट

Nifty trading plan: विरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22571-22611 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 22666-22687/22713 पर है। इसके लिए पहला बेस 22343-22388 पर और दूसरा बड़ा बेस 22177/22239-22271 पर है। शुरुआत में 22498 पर गिरावट में खरीदारी की रणनीति ने काम किया। इसके बाद 20 DEMA के पहले रजिस्टेंस ने अच्छा काम किया

अपडेटेड Mar 11, 2025 पर 10:38 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 48370-48537 पर और बड़ा रजिस्टेंस 48681-48788/48887 पर है। इसके लिए पहला बेस 47813-48010 पर और बड़ा बेस 47267/47381-47608 पर है

Nifty trading plan: खराब शुरुआत के बाद बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी आई है। निफ्टी 80 प्वाइंट सुधरकर 22,400 के पार दिख रहा है। निफ्टी बैंक अभी भी 425 अंक नीचे है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है। डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में नुकसान की आशंका से इंडसइंड बैंक में 19 फीसी की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। ये स्टॉक 4 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका में मंदी के डर से IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली आई है। आईटी इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी फिसला है। WIPRO , INFOSYS, LTTS में दबाव देखने को मिल रहा है। मिडकैप IT शेयरों में भी 3 से 4 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में सवाल है कि इन स्थितियों में निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज हमारी ट्रेडिंग रणनीति क्या होना चाहिए।

इसका जवाब देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के विरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22571-22611 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 22666-22687/22713 पर है। इसके लिए पहला बेस 22343-22388 पर और दूसरा बड़ा बेस 22177/22239-22271 पर है। शुरुआत में 22498 पर गिरावट में खरीदारी की रणनीति ने काम किया। इसके बाद 20 DEMA के पहले रजिस्टेंस ने अच्छा काम किया। FIIs की बिकवाली काफी बड़ी नहीं लेकिन DIIs की खरीदारी अब घट रही है। वायदा में स्टॉक फ्यूचर्स की तगड़ी पिटाई हुई है। बड़े ब्रेकडाउन दिखे हैं। आज ग्लोबल हैंडओवर भी खराब है। 22500-22600-22700 जोन पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। 22200-22300-22400 जोन पर भारी पुट राइटिंग है। शुरुआत में बड़ा गैपडाउन हुआ तो शॉर्ट करने का मौका नहीं मिलेगा। 22343-22388 टूटा तो 22177/22239 मिल सकता है। दिन में 22500-22571 तक का कोई भी पुलबैक शॉर्ट का अच्छा मौका होगा। स्थिरता और मजबूती के लिए निफ्टी को 22571-22611 के ऊपर टिकना जरूरी है। 22571-22611 के ऊपर टिके तो दूसरा रजिस्टेंस मिल सकता है। निफ्टी बैंक 47800 के नीचे फिसला तो बड़ा ब्रेकडाउन होगा।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर


निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 48370-48537 पर और बड़ा रजिस्टेंस 48681-48788/48887 पर है। इसके लिए पहला बेस 47813-48010 पर और बड़ा बेस 47267/47381-47608 पर है। कल आखिरी घंटे में गिरावट आई थी। कल बैंकिंग स्टॉक फ्यूचर्स की पिटाई हुई, 48500/49000 पर भी कॉल राइटिंग हुई। 47813 पर पुट राइटर्स का कब्जा है। 47813 जनवरी और पिछले हफ्ते का निचला स्तर भी है। शुरुआत में बड़ा गैपडाउन हुआ तो शॉर्ट का मौका नहीं मिलेगा। इसमें कोई शक नहीं 47813 काफी अहम है। इसके नीचे 47267 के रास्ते खुलेंगे। स्थिरता के लिए 48200 को फिर हासिल करना होगा। 48200 के ऊपर टिके तो 48370-48537 तक की तेजी संभव है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 11, 2025 10:38 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।