Stock market : क्रिसमस से पहले बाजार में लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी 26,200 के पार दिख रहा है। बैंक निफ्टी 100 अंक मजबूत हुआ है। साथ ही मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का मूड है। आज मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा चमक देखने को मिल रही है। मेटल इंडेक्स आधा परसेंट मजबूत हुआ है। कॉपर कीमतों में तेजी से हिंद कॉपर करीब 5 परसेंट दौड़ा है। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी और NBFCs में भी खरीदारी है। लेकिन IT शेयरों पर दबाव है। टेक महिंद्रा और विप्रो निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।
रेलवे शेयरों में प्री-बजट रैली लगातार तीसरे दिन जारी है। 3 परसेंट से ज्यादा चढ़कर टीटागढ़ वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है। साथ ही RVNL, IRFC और टेक्समैको रेल में भी खरीदारी दिख रही है। बजट में कंपनियों के लिए एलोकेशन बढ़ने की उम्मीद है।
ऐसे में बाजार पर आज की अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 26212-26247 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26291-26327/26369 है। इसका पहला बेस 26090-26134 पर और बड़ा बेस 25972-26045 पर है। कल बेस-1 पर गिरावट में खरीदारी कारगर रही, लेकिन एक्सपायरी के चलते ऑप्शन राइटर्स जोन में था। FII की कैश में भारी बिकवाली, लेकिन इंडेक्स में खरीदारी, शॉर्ट कवरिंग जारी, नेट शॉर्ट घटकर 1.33 Lk पर रहा। इंडेक्स में मौजूदा शॉर्ट करविंग करीब आ रही मंथली एक्सपायरी के चलते हो सकती है। सबसे ज्यादा OI के साथ 26000 पर अभी भी वीकली बेस, 20/10DEMA बेस-2 पर है। 26200 पर एक समान OI के चलते कंसोलिडेश की संभावना है, लेकिन यहां निफ्टी IT अहम फैक्टर होगा। 26200-400 पर समान रूप से कॉल राइटर्स जमे हैं और 26500 पर भारी कॉल राइटिंग है।
ग्लोबल हैंडओवर सामान्य, लॉन्ग बने रहें, लेकिन गिरावट पर फोकस बनाएं रखें। दिन के दौरान बेस-1 की ओर कंट्रोल्ड डिप्स को खरीदें, रजिस्टेंस-1 पर बाधा है। रजिस्टेंस-1 पर सौदे चेक करें, अगर रजिस्टेंस-1 पार नहीं किया तो मुनाफा बुक करें। लेकिन अगर रजिस्टेंस-1 को पार कर गया तो ऊपर की ओर रजिस्टेंस-2 भी दिखेगा। कंट्रोल्ड डिप्स में गिरावट पर खरीदें, अगर बेस-2 के नीचे टिका तो एग्रेसिव ना रहें।
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस- 59428-59553 पर और बड़ा रजिस्टेंस 59763-59913/59967 पर है। इसके लिए पहला बेस 58931-59119 पर और बड़ा बेस 58691-58810 पर है। फिलहाल निफ्टी बैंक ऑप्शन राइटर्स के जोन को पार करने में संघर्ष कर रहा है। कल आखिरी के घंटों में HDFC बैंक ने मजबूती दिखाई। अब 1000 पार होना अहम है। 59500-59800-59000 पर अभी भी कॉल राइटर्स का जमावड़ा है। यह भारी सप्लाई जोन है।
बेहतर ट्रेड/अच्छे रिस्क-रिवॉर्ड के लिए बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदारी की राय होगी। रजिस्टेंस-1 पर सौदों को चेक करें (यहां भारी कॉल राइटिंग) और 0.63 पर PCR चेक करें। अगर HDFC बैंक और ICICI बैंक ने कुछ मजबूती दिखाई तभी स्थिति में सुधार होगा। सिर्फ रजिस्टेंस-1 को पार करने के बाद ही निफ्टी बैंक कंसोलिडेशन से बाहर आएगा। 59553 के ऊपर निफ्टी बैंक में 200-280 की और तेजी दिख सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।