Get App

Index trading strategy : बाजार में लगातार चौथे दिन बढ़त, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति

Stock market : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 26212-26247 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26291-26327/26369 है। इसका पहला बेस 26090-26134 पर और बड़ा बेस 25972-26045 पर है। कल बेस-1 पर गिरावट में खरीदारी कारगर रही, लेकिन एक्सपायरी के चलते ऑप्शन राइटर्स जोन में था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2025 पर 10:13 AM
Index trading strategy : बाजार में लगातार चौथे दिन बढ़त, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति
Bank Nifty view : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस- 59428-59553 पर और बड़ा रजिस्टेंस 59763-59913/59967 पर है। इसके लिए पहला बेस 58931-59119 पर और बड़ा बेस 58691-58810 पर है

Stock market : क्रिसमस से पहले बाजार में लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी 26,200 के पार दिख रहा है। बैंक निफ्टी 100 अंक मजबूत हुआ है। साथ ही मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का मूड है। आज मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा चमक देखने को मिल रही है। मेटल इंडेक्स आधा परसेंट मजबूत हुआ है। कॉपर कीमतों में तेजी से हिंद कॉपर करीब 5 परसेंट दौड़ा है। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी और NBFCs में भी खरीदारी है। लेकिन IT शेयरों पर दबाव है। टेक महिंद्रा और विप्रो निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।

रेलवे शेयरों में प्री-बजट रैली लगातार तीसरे दिन जारी है। 3 परसेंट से ज्यादा चढ़कर टीटागढ़ वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है। साथ ही RVNL, IRFC और टेक्समैको रेल में भी खरीदारी दिख रही है। बजट में कंपनियों के लिए एलोकेशन बढ़ने की उम्मीद है।

निफ्टी पर रणनीति

ऐसे में बाजार पर आज की अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 26212-26247 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26291-26327/26369 है। इसका पहला बेस 26090-26134 पर और बड़ा बेस 25972-26045 पर है। कल बेस-1 पर गिरावट में खरीदारी कारगर रही, लेकिन एक्सपायरी के चलते ऑप्शन राइटर्स जोन में था। FII की कैश में भारी बिकवाली, लेकिन इंडेक्स में खरीदारी, शॉर्ट कवरिंग जारी, नेट शॉर्ट घटकर 1.33 Lk पर रहा। इंडेक्स में मौजूदा शॉर्ट करविंग करीब आ रही मंथली एक्सपायरी के चलते हो सकती है। सबसे ज्यादा OI के साथ 26000 पर अभी भी वीकली बेस, 20/10DEMA बेस-2 पर है। 26200 पर एक समान OI के चलते कंसोलिडेश की संभावना है, लेकिन यहां निफ्टी IT अहम फैक्टर होगा। 26200-400 पर समान रूप से कॉल राइटर्स जमे हैं और 26500 पर भारी कॉल राइटिंग है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें