ऑफिसर्स च्वाइस (Officer's Choice) व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (Allied Blenders and Distillers (ABDL) के शेयरों में 16 मई की दोपहर तक 2% की गिरावट के बावजूद, केवल आठ कारोबारी सत्रों में 30% से अधिक की वृद्धि हुई है। इस रैली को इस उम्मीद से बढ़ावा मिला कि मुंबई स्थित इस कंपनी को 6 मई को घोषित भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से लाभ होगा। हमारे सहयोगी चैनल CNBC-TV18 के साथ बातचीत में कंपनी के मैनजेमेंट ऐसा कहा। एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के एमडी आलोक गुप्ता ने कहा कि भारत-यूके एफटीए से लाभ मार्जिन में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा, "भारत में हमारा निर्यात शुल्क लगभग 150 करोड़ रुपये है। एक बार जब यह नया टैरिफ लागू हो जाता है, तो हमें लगभग 75 करोड़ रुपये के शुल्क मुक्ति या माल की कम लागत की उम्मीद है।"
