Global Economy vs India: यूरोपीय सेंट्रल बैंक के पूर्व अध्यक्ष जॉन-क्लाउड ट्रिसेट ने भारत के आर्थिक भविष्य को लेकर एक बड़ा पॉजिटिव बयान दिया है। नई दिल्ली में आयोजित 'कौटिल्य इकोनॉमिक एन्क्लेव' के दौरान मनीकंट्रोल से खास बातचीत में ट्रिसेट ने कहा कि वह पूरी दुनिया की तुलना में भारत के आर्थिक भविष्य को लेकर अधिक आशावादी और पॉजिटिव हैं। उनके मुताबिक, भारत के पास 'मिडिल-इनकम ट्रैप' में फंसे बिना आर्थिक रूप से आगे बढ़ने और वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' बनने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के पर्याप्त अवसर मौजूद हैं।
