Get App

India-US Deal:ट्रेड डील लंबी अवधि के लिए पॉजिटिव, इससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बूस्ट - एक्सपर्ट्स

US India trade deal : इस डील पर ब्रोकरेज ने भी अपनी राय रखी है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर BoFA का कहना है कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया है। इफेक्टिव टैरिफ 35% से घटकर 12-23% संभव है। इसके चलते भारत के एक्सपोर्ट सबसे ज्यादा कॉम्पिटीटिव हो सकते हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 1:54 PM
India-US Deal:ट्रेड डील लंबी अवधि के लिए पॉजिटिव, इससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बूस्ट - एक्सपर्ट्स
India-US Deal : जियोस्फीयर कैपिटल मैनेजमेंट के अरविंद सेंगर के मुताबिक ट्रेड डील लंबी अवधि के लिए पॉजिटिव है। इससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बूस्ट मिलेगा

US India trade deal : US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका भारत पर टैरिफ घटाएगा। भारत पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया जाएगा। रूसी तेल की वजह से लगा 25% का अतिरिक्त टैरिफ भी खत्म कर दिया जाएगा। इस बीच भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर की बड़ी सफाई आई है। CNN-NEWS18 के साथ खास बातचीत में सर्जियो गोर ने कहा है कि ट्रंप की PM नरेंद्र मोदी से हुई अहम बातचीत हुई है। ट्रंप ने आगे कहा है कि PM मोदी उनके करीबी दोस्त और मजबूत नेता हैं।उनके साथ ट्रेड और रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा हुई है। भारत रूसी तेल खरीदना बंद करेगा और US और वेनेजुएला से ज्यादा तेल खरीदेगा। इससे यूक्रेन युद्ध खत्म करने में मदद मिलेगी।

ट्रंप ने आगे कहा भारत और US ट्रेड डील पर राजी हो गए हैं। भारत भी अमेरिकी सामान पर जीरो पर टैरिफ करेगा। ये 'Buy American' पर भारत का बड़ा कमिटमेंट है। भारत US से 500 बिलियन डॉलर से ज्यादा का सामान खरीदेगा। भारत-अमेरिका रिश्ते और मजबूत होंगे।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर BoFA

इस डील पर ब्रोकरेज ने भी अपनी राय रखी है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर BoFA का कहना है कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया है। इफेक्टिव टैरिफ 35% से घटकर 12-23% संभव है। इसके चलते भारत के एक्सपोर्ट सबसे ज्यादा कॉम्पिटीटिव हो सकते हैं। रूसी तेल को लेकर लगे अतिरिक्त 25 परसेंट टैरिफ भी खत्म होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें