Get App

India-US Trade Deal: टेक्सटाइल शेयरों में तूफानी तेजी, बाजार खुलते ही इन 6 स्टॉक्स में लगा 20% अपर सर्किट

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बनने के बाद मंगलवार 3 फरवरी को भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों जबरदस्त तेजी देखने को मिली। पिछले कुछ समय से अमेरिकी टैरिफ के चलते सबसे ज्यादा दबाव झेल चुके टेक्सटाइल शेयरों में जोरदार खरीदारी लौटी और कई स्टॉक्स 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 9:54 AM
India-US Trade Deal: टेक्सटाइल शेयरों में तूफानी तेजी, बाजार खुलते ही इन 6 स्टॉक्स में लगा 20% अपर सर्किट
India-US Trade Deal: अब भारतीय टेक्सटाइल और गारमेंट एक्सपोर्ट्स पर अमेरिका में 18 प्रतिशत का टैरिफ लगेगा

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बनने के बाद मंगलवार 3 फरवरी को भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों जबरदस्त तेजी देखने को मिली। पिछले कुछ समय से अमेरिकी टैरिफ के चलते सबसे ज्यादा दबाव झेल चुके टेक्सटाइल शेयरों में जोरदार खरीदारी लौटी और कई स्टॉक्स 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया। गोकलदास एक्सपोर्ट्स, वेलस्पन लिविंग, केपीआर मिल, इंडो काउंट इंडस्ट्रीज समेत कई शेयरों में 15 से 20 प्रतिशत तक भारी उछाल देखने को मिली।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया के जरिए दोनों देशों के बीच ट्रेड डील की जानकारी दी। इसके तहत भारतीय सामानों पर अमेरिका में लगने वाला टैरिफ अब 50 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो गया है। इस एक ऐलान ने निवेशकों के सेंटीमेंट को पूरी तरह बदल दिया और अमेरिकी मार्केट पर निर्भर टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी आई।

किन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी

ट्रेड डील की खबर के बाद गोकलदास एक्सपोर्ट्स, केपीआर मिल, वेलस्पन लिविंग, ट्राइडेंट, एसपी अपैरल और इंडो काउंट इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख टेक्सटाइल शेयरों में 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया। इसके अलावा कई अन्य टेक्सटाइल शेयरों में भी 15 से 20 प्रतिशत तक की मजबूती देखने को मिली, जिससे पूरा सेक्टर निवेशकों के फोकस में आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें