आज यानी गुरुवार के कारोबार में भारतीय बाजारों ने बढ़त के साथ शुरुआत की। आमतौर पर बाजार को उम्मीद है कि आरबीआई दरों और मौद्रिक नीति पर यथास्थिति बनाए रखेगा।
आज यानी गुरुवार के कारोबार में भारतीय बाजारों ने बढ़त के साथ शुरुआत की। आमतौर पर बाजार को उम्मीद है कि आरबीआई दरों और मौद्रिक नीति पर यथास्थिति बनाए रखेगा।
बता दें कि आरबीआई पॉलिसी मीट शुरु हो चुकी है और शुक्रवार यानी कल आरबीआई अपनी मौद्रिक नीति का एलान करेगा। बाजार पर नजर डालें तो फिलहास सेसेंक्स 10.50 बजे के आसपास 216 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 52000 के पार नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 61 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 15650 के करीब नजर आ रहा है।
Bloomberg की तरफ से तमाम अर्थशास्त्रीयों के बीच किए गए सर्वे मेंआम राय बनकर आई है कि शुक्रवार को आरबीआई अपनी बेंचमार्क रेपो रेट को 4 फीसदी पर ही बनाए रखेगा। ट्रेडर्स की नजर bond-buying प्रोगाम पर आरबीआई के रुख के साथ ही आगे की पॉलिसी पर आरबीआई के रुझान पर बनी रहेगी।
जानकारों का मानना है कि कोविड-19 महामारी की वजह से बनी अनिश्चितता के कारण आरबीआई यथास्थिति बनाए रखेगा। इसके अलावा महंगाई में बढ़त होने की आशंका के चलते भी एमपीसी अहम दरों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी।
Reliance Securities के बिनोद मोदी का कहना है कि घरेलू बाजार अभी अच्छे मूड़ में नजर आ रहे हैं। इकोनॉमी रिकवरी को लेकर बढ़ी आशा, कोविड-19 के गिरते मामलों और कोवि़ड-19 से रिकवरी की ऊंची दर, घरेलू इक्विटी बाजार में जोश भर रही है। इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों द्वारा धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरु होने के साथ इस महीने से ही इकोनॉमिक इंडेक्टर्स में और सुधार होने की उम्मीद है।
उन्होंने आगे कहा कि आगे निवेशकों की नजर कोविड-19 और टीकाकरण की स्थिति पर बनी रहेगी। भारतीय बाजार इस समय जोश में दिख रहे हैं। आगे निवेशकों को क्वालिटी शेयरों और मजबूत आय और मार्जिन संभावानाओं वाले स्टॉक्स पर फोकस बनाए रखना चाहिए।
Motilal Oswal Financial Services के Siddhartha Khemka का कहना है कि बाजार का ओवरऑल स्ट्रक्चर पॉजिटिव नजर आ रहा है। हालांकि बाजार में बीच-बीच में मुनाफावसूली से इनकार नहीं किया जा सकता।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।