InterGlobe Aviation share price : कारण बताओ नोटिस के बाद इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन) का शेयर करीब 4 परसेंट गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। कंपनी को आज शाम 6 बजे तक उड़ान संकट का जवाब देना होगा। DGCA ने कहा है कि जवाब नहीं मिला तो कंपनी के खिलाफ सख्त एक्शन होगा। उधर कंपनी के मुताबिक 10 दिसंबर तक स्थिति ठीक होने की उम्मीद है।
