Get App

Indigo crisis : न्यू ईयर ट्रैवल पर इंडिगो संकट का साया, अपना ट्रैवल प्लान बदल रहे हैं लोग

Indigo crisis : इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के मुताबिक इंडिगो संकट के बाद अब तक 40 फीसदी से ज्यादा कैसिलेशन देखने को मिला है। खासकर उन लोगो की तरफ से जिन्होने नए साल का टूर पैकेज बुक किया था। दिल्ली एनसीआर से 4-5 घंटे की दूरी पर जिम कॉर्बेट,नैनीताल, रणथंभौर, .मुम्बई से लोनावला,अंजता- एलोरा, बंगलुरु से कुर्ग और चेन्नई से पॉडिचेरी जैसे लोकेशन लोगों को पसंद आ रहे हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Dec 10, 2025 पर 5:27 PM
Indigo crisis : न्यू ईयर ट्रैवल पर इंडिगो संकट का साया, अपना ट्रैवल प्लान बदल रहे हैं लोग
इंडिगो के खिलाफ सरकार ने एक्शन तेज कर दिया है। सरकार ने इंडिगो की 10% उड़ानें घटाने का आदेश दिया है। वहीं DGCA ने देशभर के एयरपोर्ट्स पर तुरंत ऑन-साइट जांच के आदेश दिए हैं

Indigo crisis : इंडिगो संकट का असर क्रिसमस-न्यू ईयर के ट्रैवल प्लान पर भी दिख रहा है। फ्लाइट कैंसिलेशन, महंगे हवाई किराए और एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारों से बचने के लिए लोग अब नजदीक जगहों को चुन रहे हैं और रोड ट्रिप भी प्लान कर रहे हैं। दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद और बंगलुरू समेत देश के बड़े एयरपोटस की इन हाल ही की तस्वीरो ने लोगो को ट्रैवल के प्लान बी को चुनने पर मजबूर कर दिया है। फ्लाइट से गोवा, केरल या दुबई, आबू धाबी जाने की बजाए अब लोग नए साल के लिए रोड ट्रिप को चुन रहे हैं।

एयर ट्रैवल से परहेज

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के मुताबिक इंडिगो संकट के बाद अब तक 40 फीसदी से ज्यादा कैसिलेशन देखने को मिला है। खासकर उन लोगो की तरफ से जिन्होने नए साल का टूर पैकेज बुक किया था। दिल्ली एनसीआर से 4-5 घंटे की दूरी पर जिम कॉर्बेट,नैनीताल, रणथंभौर, .मुम्बई से लोनावला,अंजता- एलोरा, बंगलुरु से कुर्ग और चेन्नई से पॉडिचेरी जैसे लोकेशन लोगों को पसंद आ रहे हैं।

हालांकि इस सबके बीच ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग कंपनी IXIGO के मुताबिक लग्जरी ट्रैवल का प्लान कर रहे लोग बाली,श्री लंका और वियतनाम जैसे डेस्टिनेंशनस पसंद कर रहे है और फिलहाल इन टूरिस्ट जगहो के लिए बुकिंग 50%तक बढ़ी है।

एक तरफ जहां शार्ट डिस्टेंस टूरिस्ट प्लेस की डिमांड बड़ी वही दूसरी तरफ फ्लाइट डिपेंडेंट पॉपुलर डेस्टिनेशन पर कैंसलेशन से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर निराश है , हालंकि इंडस्ट्री को उम्मीद है कि दिसंबर आखिर तक हालात बेहतर हो जाएंगे।

इस बीच इंडिगो के खिलाफ सरकार ने एक्शन तेज कर दिया है। सरकार ने इंडिगो की 10% उड़ानें घटाने का आदेश दिया है। वहीं DGCA ने देशभर के एयरपोर्ट्स पर तुरंत ऑन-साइट जांच के आदेश दिए हैं। आज शाम 5 बजे तक इंडिगो को रिवाइज्ड शेड्यूल जमा करना है। इधर इंडिगो के CEO ने DGCA से एक दिन की और मोहलत मांगी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें