Stocks on Brokerage Radar Today: पीएनबी, भारत फोर्ज, और इंडसइंड बैंक पर आज ब्रोकर्स ने खेला दांव

Stocks on Brokerage Radar Today: Morgan Stanley ने Bharat Forge पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और लक्ष्य 1,035 रुपये का लक्ष्य दिया है। डिफेंस, एयरोस्पेस, EVs जैसे नए कारोबार पर फोकस बढ़ा है। कंपनी कोर पोर्टफोलियो को मजबूत करने पर फोकस कर रही है

अपडेटेड Dec 12, 2022 पर 11:09 AM
JP Morgan ने पीएनबी पर ओवरवेट रेटिंग दी है और इस स्टॉक के लिए लक्ष्य 34 रुपये से बढ़ाकर 72 रुपये प्रति शेयर किया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top Brokerage stocks : दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज रोजाना अपने निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। सीएनबीसी-आवाज़ और सीएनबीसी-टीवी-18 के मुताबिक आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजरें INDUSIND BANK, PNB,HONEYWELL AUTO, Bharat Forge जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज के लिए ब्रोकरेजेज के टॉप कॉल्स-

    IndusInd Bank पर Jefferies

    Jefferies ने IndusInd Bank पर खरीदारी की राय दी है और शेयर का लक्ष्य 1600 रुपये प्रति शेयर दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि अगली री-रेटिंग के लिए ये शेयर अब तैयार हो चुका है। FY24 से लोन ग्रोथ सुधरकर 20% तक जाने की उम्मीद है। RoA 2% पर संभव, नतीजों के अनुमान में 3-5% की बढ़ोतरी का अनुमान है। मौजूदा स्तर पर वैल्युएशन आकर्षक लग रहे हैं। CEO के कार्यकाल में बढ़ोतरी की मंजूरी मिलती है तो शेयर पर असर पड़ेगा।

    Honeywell Automation पर Nomura


    नोमुरा ने Honeywell Automation पर खरीदारी की राय दी है और शेयर का लक्ष्य 50,642 रुपये प्रति शेयर दिया है। भारत में डिजिटलीकरण की वजह से पसंदीदा शेयर है। सर्विस और एक्सपोर्ट बढ़ने से एग्जीक्युशन और मार्जिन में बढ़ोतरी होगी। H2FY23 में बड़े टर्नअराउंड की उम्मीद है जबकि FY24 में भी जारी रहेगी। सेक्टर की दूसरी कंपनियों के मुकाबले वैल्युएशन वाजिब है।

    Top 10 trading ideas: बाजार में मुनाफावसूली हावी, ऐसे माहौल में भी ये 10 स्टॉक्स 3-4 हफ्तों में दे सकते हैं जोरदार रिटर्न

     

    Bharat Forge पर Morgan Stanley

    Morgan Stanley ने Bharat Forge पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और लक्ष्य 1,035 रुपये का लक्ष्य दिया है। डिफेंस, एयरोस्पेस, EVs जैसे नए कारोबार पर फोकस बढ़ा है। कंपनी कोर पोर्टफोलियो को मजबूत करने पर फोकस कर रही है। घरेलू पैसेंजर वाहनों में मार्केट शेयर बढ़ा, एक्सपोर्ट से ग्रोथ बढ़ेगा। साथ ही नए कारोबारी सेगमेंट में विस्तार पर भी कंपनी का फोकस है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि 2025 के बाद से कंपनी वैल्यू चेन में ऊपर बढ़ती जाएगी।

    PNB पर JP Morgan

    JP Morgan ने पीएनबी पर ओवरवेट रेटिंग दी है और इस स्टॉक के लिए लक्ष्य 34 रुपये से बढ़ाकर 72 रुपये प्रति शेयर किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि लगभग सभी सरकारी बैंकों में तेजी का फायदा इस शेयर को भी मिलेगा। दूसरी तिमाही में बैंक के डिस्क्लोजर के बाद रेटिंग अपग्रेड की है। कुल स्लिपेजेज अब निगेटिव दायरे में आ चुका है। NPL बनने से रिकवरी मोमेंट अब बढ़ रहा है ।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।