IndusInd Bank के CFO गोबिंद जैन ने दिया इस्तीफा, डिप्टी CEO संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी

IndusInd Bank ने घोषणा की है कि उसके CFO गोबिंद जैन ने अन्य पेशेवर अवसरों की तलाश के लिए पद छोड़ दिया है। जैन ने अपने रिजिग्नेशन लेटर में कहा, मैं बैंक के बाहर या प्रमोटर ग्रुप के भीतर अवसरों की तलाश करने के लिए उत्सुक हूं, क्योंकि मैंने करीब 3.25 साल तक काम किया है

अपडेटेड Jan 19, 2025 पर 3:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IndusInd Bank के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) गोबिंद जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

IndusInd Bank share: इंडसइंड बैंक के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) गोबिंद जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अन्य अवसरों की तलाश की योजना का हवाला देते हुए रिजाइन किया है। इसके बाद अब डिप्टी CEO अरुण खुराना 21 जनवरी से CFO की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। जैन लगभग साढ़े तीन साल पहले बैंक में शामिल हुए थे। वे 90 दिन का नोटिस पीरियड पूरा करेंगे और 17 अप्रैल तक ट्रांजिशन प्रोसेस में सहायता करेंगे।

IndusInd Bank ने दी जानकारी

इंडसइंड बैंक ने घोषणा की है कि उसके CFO गोबिंद जैन ने अन्य पेशेवर अवसरों की तलाश के लिए पद छोड़ दिया है। जैन ने अपने रिजिग्नेशन लेटर में कहा, "मैं बैंक के बाहर या प्रमोटर ग्रुप के भीतर अवसरों की तलाश करने के लिए उत्सुक हूं, क्योंकि मैंने करीब 3.25 साल तक काम किया है।"


इंडसइंड बैंक के होल टाइम डायरेक्टर और डिप्टी CEO अरुण खुराना 21 जनवरी से सीएफओ का पदभार संभालेंगे। वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में योग्य हैं और उन्हें बैंकिंग का 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

खुराना नवंबर 2011 से इंडसइंड बैंक के साथ हैं। उन्होंने अप्रैल 2020 में डिप्टी सीईओ की भूमिका संभाली और वे ग्लोबल मार्केट ग्रुप (GMG), ट्रांजेक्शन बैंकिंग ग्रुप (TBG), इनवेस्टमेंट बैंकिंग आदि के ओवरऑल हेड भी हैं। इंडसइंड बैंक के शेयरों में शुक्रवार को 0.41 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 971.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 75680 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।