Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Infosys का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24300, 24400 और 24500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24200, 24100 और 24000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 53100, 52500 और 53500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 53000, 52900 और 52800 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 2:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Infosys पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 1620 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top F&O Calls:  बाजार में मजबूती के बीच सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में अशोक लीलैंड, दीपक नाइट्राइट, पेट्रोनेट एलएनजी, एबी फैशन एंड रिटेल और एमएंडएम फाइनेंशियल के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एस्ट्रल, इंडिया सीमेंट्स, आईजीएल, एसआरएफ और वोल्टाज के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा आरबीएल बैंक, आरईसी, फेडरल बैंक, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और ग्रैन्यूल्स इंडिया में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि पीएफसी, इप्का लैब्स, एल्केम लैब, भेल और एनएमडीसी के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24300, 24400 और 24500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24200, 24100 और 24000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 53100, 52500 और 53500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 53000, 52900 और 52800 के स्तर पर नजर आये।


    सिर्फ 2 दिन में तीनों एक्सपर्ट्स ने कमाया 1% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए सभी दिग्गजों ने 3 स्टॉक्स पर खेला दांव

    Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Havells Future : खरीदें - 1869 रुपये, टारगेट - 1910 रुपये, स्टॉपलॉस - 1835 रुपये

    Biocon Future : खरीदें - 365 रुपये, टारगेट - 380 रुपये, स्टॉपलॉस - 365 रुपये

    ICICI Pru Future : खरीदें - 636 रुपये, टारगेट - 655 रुपये, स्टॉपलॉस - 622 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Infosys

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Infosys पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Infosys की जुलाई की एक्सपायरी वाली 1620 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 44 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 60 से 65 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 36 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।