Infosys Share Price : इंफोसिस के नतीजे खराब,लेकिन डिजास्टर नहीं, अब कुछ समय एक दायरे में रह सकता है यह शेयर-अनुज सिंघल

Infosys Share Price :अनुज सिंघल ने कहा कि यह शेयर इस हफ्ते पहले ही 4.5% गिर चुका है। हालांकि इस महीने अब भी 4.7% ऊपर है। कुछ समय के लिए अब ये शेयर शायद एक दायरे में रहे। ऊपर जाने का ट्रिगर नहीं है,लेकिन नीचे वैल्युएशन सपोर्ट है

अपडेटेड Jul 24, 2026 पर 12:12 PM
Infosys Share Price : आशीष कुमार दास को इंफोसिस का CEO नियुक्त किया गया है। यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू है। आशीष कुमार दास कंपनी में 30 साल से ज्यादा समय से हैं। इसका मतलब है कि पहली बार कंपनी का अपना आदमी ये जिम्मेदारी संभालेगा

Infosys Share Price :पहली तिमाही के कमजोर नतीजों को बाद शुक्रवार को BSE पर IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस के शेयर 2.6% गिरकर 1,027 रुपये के निचले स्तर पर आ गए। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने इस स्टॉक पर मंदी का नजरिया पेश किया है क्योंकि कंपनी ने कॉन्स्टेंट करेंसी के आधार पर अपनी रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस की ऊपरी सीमा को घटाकर 1.5%-3% कर दिया है,जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन का अनुमान 20-22% पर ही बनाए रखा है।

सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि इंफोसिस का ADR कल 2.4% नीचे बंद हुआ। Q1 में कंपनी की ऑर्गेनिक ग्रोथ-0.1% रही। Q1 में CC रेवेन्यू ग्रोथ 1% रही है, लेकिन एक्वीजिशन का योगदान 1.1% रहा है। 1 क्लाइंट के कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से 50 बेसिस प्वाइंट का असर पड़ा है। FY27 आय गाइडेंस घटाकर 1.5-3% की गई है। पहले 1.5-3.5% थी। इसमें स्टार्टस औरऑप्टिम का 1.7% योगदान शामिल है। ऑर्गेनिक ग्रोथ में कटौती का मिड प्वाइंट करीब 170 बेसिस प्वाइंट है,जो अनुमान से ज्यादा है । AI आय 8.2% हो गई है। इसमें तिमाही आधार पर डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है।

अब आशीष कुमार दास संभालेंगे कमान


आशीष कुमार दास को इंफोसिस का CEO नियुक्त किया गया है। यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू है। आशीष कुमार दास कंपनी में 30 साल से ज्यादा समय से हैं। इसका मतलब है कि पहली बार कंपनी का अपना आदमी ये जिम्मेदारी संभालेगा। इस बीच नंदन निलेकणी ने कहा कि बोर्ड चाहता था कि कंपनी का CEO बोल्ड कदम उठाने वाला हो।

इंफोसिस पर ब्रोकरेज हाउस

CLSA ने Infosys पर 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹1,109 तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q1 में रेवेन्यू ग्रोथ और FY27 के लिए गाइडेंस में कटौती निराशाजनक रही है। EBIT मार्जिन उम्मीद से बेहतर रहा और ऑर्डर बुक स्थिर बनी रही। मैनेजमेंट ने नए CEO की नियुक्ति करके AI से जुड़े बदलावों (AI disruption) को संभाला है। नए CEO ने EURS वर्टिकल को लीड किया है और वे 31 साल से कंपनी के साथ जुड़े हैं। कंपनी के 45 साल के इतिहास में पहली बार कोई अंदरूनी व्यक्ति और नॉन-फाउंडर कंपनी की कमान संभालेगा। Infosys में काबिलियत को महत्व देने वाला कल्चर (meritocratic culture) बना हुआ है।

HSBC ने इसकी रेटिंग घटाकर होल्ड कर दी है और लक्ष्य पहले के 1340 रुपए से घटा कर 1110 कर दिया है। JPM ने रेटिंग घटाकर Neutral कर दी है और लक्ष्य 1050 रुपए का दिया है। CLSA की इस पर Outperform रेटिंग और लक्ष्य 1109 रुपए का है। Nomura की Buy रेटिंग और लक्ष्य 1290 रुपए का है।

इंफोसिस की पोजीशनिंग

शेयर इस हफ्ते पहले ही 4.5% गिर चुका है। हालांकि इस महीने अब भी 4.7% ऊपर है। कुछ समय के लिए अब ये शेयर शायद एक दायरे में रहे। ऊपर जाने का ट्रिगर नहीं है,लेकिन नीचे वैल्युएशन सपोर्ट है।

 

Market Insight : बाजार में अब नया शॉर्ट करना थोड़ा रिस्की, अगर पहले से शॉर्ट हैं तो अब ट्रेलिंग स्टॉप-लॉस लगाएं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।