Get App

IT Stocks: लगातार चौथे कारोबारी दिन हाहाकार, आखिर कब तक चलेगी आईटी शेयरों पर AI की तलवार?

IT Stocks Fall Continues: लगातार चौथे कारोबारी दिन आज आईटी स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव दिखा। इस महीने की शुरुआत में एंथ्रॉपिक (Anthropic) ने ऐसा एआई टूल लॉन्च किया जिससे कॉम्पटीशन तेज होने की चिंता बढ़ गई। जानिए इस एआई के चलते बिकवाली का दबाव कब तक बना रह सकता है और इसे लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 1:41 PM
IT Stocks: लगातार चौथे कारोबारी दिन हाहाकार, आखिर कब तक चलेगी आईटी शेयरों पर AI की तलवार?
IT Stocks: एआई के चलते आईटी सेक्टर में जो हाहाकार मचा हुआ, वह आज लगातार चौथे कारोबारी दिन भी जारी रहा।

IT Stocks: एआई के चलते आईटी सेक्टर में जो हाहाकार मचा हुआ, वह आज लगातार चौथे कारोबारी दिन भी जारी रहा। आईटी स्टॉक्स की पिटाई के चलते दिग्गज कंपनियों के निफ्टी इंडेक्स Nifty IT में करीब 1% की गिरावट आई और यह शुरुआती कारोबार में 32,300 के नीचे आ गया था। इस गिरावट के साथ लगातार चार कारोबारी दिनों में यह 9% से अधिक फिसल चुका है। पिछले साल 2025 में करीब 13% टूटने के बाद इस साल 2026 में अब तक यह करीब 15% फिसल चुका है। हैवीवेट इंफोसिस (Infosys) का शेयर आज 2% से अधिक फिसल गया। पांच कारोबारी दिनों में यह 10% से अधिक तो एक महीने में 20% से अधिक टूटा है।

टेक महिंद्रा के शेयर आज 1% से अधिक कमजोर हुए हैं तो विप्रो और एलटीआईमाइंडट्री के शेयर भी 1-1% फिसले हैं। टीसीएस, एचसीएलटेक और एमफेसिस के शेयर भी लाल हैं तो दूसरी तरफ कोफोर्ज और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयरों ने रिकवरी कर ली और ग्रीन हैं।

क्यों गिर रहे IT Stocks?

इस महीने की शुरुआत में एंथ्रॉपिक (Anthropic) ने ऐसा एआई टूल लॉन्च किया जिससे कॉम्पटीशन तेज होने की चिंता बढ़ गई। निवेशकों को डर है कि ए़डवांस्ड AI प्लेटफॉर्म सॉफ्टवेयर सर्विसेज के ट्रेडिशनल रेवेन्यू मॉडल को झटका दे सकतेहैं। एंजेल वन के सीनियर फंडामेंटल एनालिस्ट वकार जावेद खान का कहना है कि वैश्विक टेक सेक्टर की कमजोरी और रुपये की गिरावट ने सेंटिमेंट कमजोर किया, जिससे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की बिकवाली बढ़ी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें