Get App

Stock Split: 5 छोटे टुकड़ों में टूटेगा Interarch Building Solutions का शेयर, रिकॉर्ड डेट 30 नवंबर

Stock Split: कंपनी का सितंबर 2026 तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 2.9 प्रतिशत बढ़ गया। शुद्ध मुनाफा करीब 5 प्रतिशत घटकर 30.7 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पुराना नाम इंटरआर्च बिल्डिंग प्रोडक्टस लिमिटेड था

Ritika Singhअपडेटेड Nov 07, 2026 पर 3:10 PM
Stock Split: 5 छोटे टुकड़ों में टूटेगा Interarch Building Solutions का शेयर, रिकॉर्ड डेट 30 नवंबर
Interarch Building Solutions अगस्त 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।

इंटरआर्च बिल्डिंग सॉल्यूशंस अपना स्टॉक ​स्प्लिट करने वाली है। इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूट जाएगा। रिकॉर्ड डेट 30 नवंबर 2026 है। इस कॉरपोरेट एक्शन की घोषणा अगस्त महीने में हुई थी। कंपनी का पुराना नाम इंटरआर्च बिल्डिंग प्रोडक्टस लिमिटेड था। इसके शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1549.75 रुपये है।

स्टॉक स्प्लिट में एक कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को छोटे टुकड़ों में तोड़ देती है। इससे निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है लेकिन उसी अनुपात में प्रति शेयर कीमत घट जाती है। निवेशकों के निवेश की कुल वैल्यू नहीं बदलती।

इस कदम का मकसद शेयरों को किफायती बनाना होता है। बहुत ज्यादा कीमत वाले शेयर छोटे निवेशकों की पहुंच से बाहर हो जाते हैं। स्प्लिट के बाद शेयर सस्ते हो जाते हैं, जिससे अधिक नए निवेशक जुड़ने की संभावना रहती है।

Interarch Building Solutions का शेयर 6 महीनों में 26 प्रतिशत कमजोर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें