अदाणी पोर्ट्स अदाणी ग्रुप का अकेला ऐसा स्टॉक है जिसमें मैं मीडियम टर्म के नजरिए से पैसे लगाना चाहूंगा। इस स्टॉक ने इस समय काफी अच्छा बेस बना दिया है। इसने राउंडिंग बॉटम फॉर्मेशन से ब्रेकआउट दिया है। ये इसमें और तेजी आने के संकेत देता है। इस स्टॉक ने 630-640 रुपये के आसपास फिर से एंट्री की जा सकती है। नियर टर्म में आ सकने वाले किसी गिरावट की उपेक्षा करते हुए मध्यम अवधि के नजरिए से इस स्टॉक में टिकने की सलाह होगी। ये बातें एक एडवाइजरी फर्म Hedged के फाउंडर और सीईओ राहुल घोष ने मनीकंट्रोल के साथ क बातचीत में कही हैं।
एशियन पेंट का चार्ट भी काफी अच्छा
फाइनेंशियल मार्केट का 17 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले राहुल घोष का कहना है कि मध्यम अवधि के नजरिए से एशियन पेंट का चार्ट भी काफी अच्छा नजर आ रहा है। हाल ही में रंगों का त्योहार होली बीता है। इस स्टॉक का स्ट्रक्चर काफी अच्छा नजर आ राह है। निवेशकों को इसको अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहिए। यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो को रंगीन बना सकता है।
वायदा बाजार के नजरिए से आपका सबसे बेहतर दांव क्या होगा?
इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि इस तरह के भारी उतार चढ़ाव वाले बाजार में हमारी इंडेक्स में दांव लगाने की सलाह होगी। ऐसे में 27 अप्रैल की एक्सपायरी वाले 17100 का निफ्टी पुट खरीदने और 6 अप्रैल की एक्सपायरी वाले 17000 के पुट ऑप्शन को बेचने की सलाह होगी। इस पर टोटल खर्च लगभग 70 रुपये का आएगा। अभी अप्रैल की सीरीज में 4 हफ्ते बाकी हैं। ऐसे में आपको इस रणनीति पर अच्छा फायदा होने की संभावना है। अगर बाजार में गिरावट आती है तो इसमें आपके पैसे बनेंगे। वहीं अगर मार्केट साइडवेज रहता है तो भी कमाई होगी।
इस रणनीति की बेहतर बात ये है कि अगर बाजार में यहां से कोई रैली आती भी है तो इस रणनीति से 70 प्वाइंट के होने वाली कटौती की भरपाई अप्रैल के 4 बकाया वीकली एक्सपायरी के पुट की बिक्री करके की जा सकती है। इस रणनीति से बाजार में किसी भी दिशा में होने वाली गति को कवर किया जा सकता है। इस रणनीति को मॉडिफाइड क्रॉस कैलेंडर स्प्रेड कहा जाता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।