Get App

Inventurus Knowledge Solutions की बाजार में शानदार शुरुआत, IPO निवेशकों को पहले दिन 52% का तगड़ा रिटर्न

Inventurus Knowledge Solutions Share Listing: कंपनी ने कई इंस्टीट्यूशननल इनवेस्टर्स से एंकर बुक के जरिए 1,120.2 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी के प्रमोटर सचिन गुप्ता, रेखा झुनझुनवाला, आर्यमन झुनझुनवाला डिस्क्रेशनरी ट्रस्ट, आर्यवीर झुनझुनवाला डिस्क्रेशनरी ट्रस्ट, और निष्ठा झुनझुनवाला डिस्क्रेशनरी ट्रस्ट हैं

Ritika Singhअपडेटेड Dec 19, 2024 पर 6:34 PM
Inventurus Knowledge Solutions की बाजार में शानदार शुरुआत, IPO निवेशकों को पहले दिन 52% का तगड़ा रिटर्न
Inventurus Knowledge Solutions IPO में 2,497.92 करोड़ रुपये के 1.88 करोड़ शेयरों का केवल ऑफर फॉर सेल था।

Inventurus Knowledge Solutions Listing: रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली और हेल्थकेयर एंटरप्राइजेज को सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली इनवेंचरस नॉलेज सॉल्यूशंस के शेयरों की आज 19 दिसंबर को BSE और NSE पर अच्छी शुरुआत हुई। शेयर BSE पर IPO के अपर प्राइस बैंड 1329 रुपये से 39.65 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1856 रुपये पर लिस्ट हुआ। NSE पर शेयर 43 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1900 रुपये पर लिस्ट हुआ।

कंपनी के शेयरों में लिस्टिंग के बाद भी तेजी जारी रही और यह अपने पहले कारोबारी दिन पर 2030 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस तरह आईपीओ में बने रहने वाले निवेशकों को पहले दिन  52.74 फीसदी का तगड़ा मुनाफा हुआ।

दिन में शेयर BSE पर 2030 और NSE पर 2031 रुपये के हाई तक गया। कारोबार बंद होने पर शेयर BSE पर लिस्टिंग प्राइस से 5.62 प्रतिशत और IPO प्राइस से 47.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1960.25 रुपये पर सेटल हुआ। NSE पर शेयर लिस्टिंग प्राइस से लगभग 7 प्रतिशत और IPO प्राइस से 52.74 प्रतिशत बढ़त के साथ 2030 रुपये पर सेटल हुआ।

कंपनी का IPO 12 दिसंबर को खुला था और 16 दिसंबर को बंद हुआ। IPO के लिए प्राइस बैंड 1265-1329 रुपये प्रति शेयर था। IPO 52.68 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 80.64 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 23.25 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 14.55 गुना सब्सक्राइब हुआ था। IPO में 2,497.92 करोड़ रुपये के 1.88 करोड़ शेयरों का केवल ऑफर फॉर सेल था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें