Ipca Labs का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, JM Financial के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 24300, 24400 और 24500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24200, 24100 और 24000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 50900, 51000 और 51100 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 50500, 50400 और 50300 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Jul 25, 2024 पर 2:39 PM
Ipca Labs पर JM Financial की सोनी पटनायक ने 1300 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एययूएल, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया और टाइटन के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते हुए लाल निशान में नजर आये। निफ्टी में हिंडाल्को, टाइटन, श्रीराम फाइनेंस, आईटीसी के शेयर लाल निशान में नजर आये। जबकि एलएंडटी, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। मिडकैप्स की बात करें तो मणप्पुरम फाइनेंस, चोला इनवेस्ट, एनबीसीसी, आरबीएल बैंक, जेएसपीएल और एमएंडएम फाइनेंस के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज JM Financial की सोनी पटनायक ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24300, 24400 और 24500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24200, 24100 और 24000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50900, 51000 और 51100 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50500, 50400 और 50300 के स्तर पर नजर आये।


    Stocks on Broker's Radar: एक्सिस बैंक, एसबीआई लाइफ और जेएसपीएल पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

    JM Financial की सोनी पटनायक के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Grasim Future : खरीदें - 2892 रुपये, टारगेट - 2930 रुपये, स्टॉपलॉस - 2773 रुपये

    GAIL Future : खरीदें - 228 रुपये, टारगेट - 240/245 रुपये, स्टॉपलॉस - 220 रुपये

    SRF Future : खरीदें - 2401 रुपये, टारगेट - 2460/2500 रुपये, स्टॉपलॉस - 2350 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Ipca Labs

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि उन्होंने Au Small Finance Bank पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Au Small Finance Bank की अगस्त की एक्सपायरी वाली 1300 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। सोनी पटनायक ने कहा कि इसमें 28 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 38 से 45 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 19 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।