आज सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एययूएल, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया और टाइटन के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते हुए लाल निशान में नजर आये। निफ्टी में हिंडाल्को, टाइटन, श्रीराम फाइनेंस, आईटीसी के शेयर लाल निशान में नजर आये। जबकि एलएंडटी, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। मिडकैप्स की बात करें तो मणप्पुरम फाइनेंस, चोला इनवेस्ट, एनबीसीसी, आरबीएल बैंक, जेएसपीएल और एमएंडएम फाइनेंस के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज JM Financial की सोनी पटनायक ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
