Get App

IPO News: SME IPO बाजार चार साल की तेजी के बाद 2025 में पड़ा सुस्त, टॉप से लगभग 12% नीचे फिसला IPO इंडेक्स

चार साल के शानदार प्रदर्शन के बाद,बीएसई एसएमई आईपीओ इंडेक्स को 2025 में बाजार की कठोर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। SME IPO मार्केट में वोलैटिलिटी,कमजोर फंडामेंटल्स और सुस्त लिस्टिंग निवेशकों की परीक्षा ले रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2025 पर 9:30 AM
IPO News: SME IPO बाजार चार साल की तेजी के बाद 2025 में पड़ा सुस्त, टॉप से लगभग 12% नीचे फिसला IPO इंडेक्स
बाजार जानकार इस सुस्ती का कारण हाल के वर्षों की जोरदार तेजी को मानते हैं। इस अंधाधुंध तेजी में कई कंपनियां कमजोर फंडामेंटल्स के बावजूद 90 फीसदी से अधिक के प्रीमियम पर लिस्ट हुई थीं

SME IPO Index : चार साल की शानदार बढ़त के बाद, बीएसई एसएमई आईपीओ इंडेक्स 2025 में अपनी गति खोता दिख रहा है। अब तक इसमें लगभग 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यह सुस्ती पिछले चार सालों की शानदार तेजी के बाद आई है। गौरतलब है कि SME IPO Index में 2021 में 1,100 प्रतिशत, 2022 में 43 प्रतिशत, 2023 में 96 प्रतिशत और 2024 में 147 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी।

इस साल बाजार में फिर से वोलैटिलिटी लौट आई है। जनवरी की शुरुआत में रिकॉर्ड 1,22,298 अंक छूने वाला इंडेक्स अब अपने टॉप से लगभग 12 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है।

प्रैक्टस के फाउंडर और चीफ ग्रोथ ऑफीसर एस.वेंकट के मुताबिक मार्जिनल गिरावट पिछली लिमिट के भीतर ही है। उन्होंने कहा,"इस सेगमेंट में वोलैटिलिटी स्वाभाविक है,लेकिन नए इश्यू की मज़बूत पाइपलाइन से संकेत मिलता है कि निवेशकों की मांग और आईपीओ आने की दर, दोनों ही मज़बूत बनी हुई हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें