Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के साथ ही क्रूड ऑयल के मार्केट में भी बड़ा उथल-पुथल देखने को मिला। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें एक झटके में 4 फीसदी बढ़ गईं। ईरान ने इस साल दूसरी बार इजरायल पर सीधा मिसाइल हमला किया है। इससे पहले तक बाजार ईरान और इजरायल के बीच किसी बड़ी लड़ाई की आशंका को नजरअंदाज कर रहे थे, लेकिन हालिया घटनाओं ने इस टकराव के बढ़ने की संभावनाओं को जन्म दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 85 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर जाती है, तो शेयर बाजार में 15% तक की बड़ी गिरावट आ सकती है।
