IRCTC का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 22600, 22700 और 22800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22500, 22400 और 22300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 49000, 49200 और 49500 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48700, 48500 और 48200 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Feb 27, 2025 पर 3:29 PM
Story continues below Advertisement
IRCTC पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 690 के स्ट्राइक वाली मार्च की पुट में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल सपाट कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 2 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 42 अंकों की बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो बीएसई, अल्ट्राटेक सीमेंट, हैवेल्स, कोरोमंडल इंटरनेशनल, जीएनएफसी, आईईएक्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। वहीं दूसरी तरफ मिडकैप सेगमेंट की बात करें तो एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, चोला फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, एलएंडटी फाइनेंस, एमएंडएम फाइनेंशियल और आरबीएल बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22600, 22700 और 22800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22500, 22400 और 22300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49000, 49200 और 49500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48700, 48500 और 48200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


सिर्फ 2 कारोबारी दिन में एक एक्सपर्ट ने कमाया 3% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 7 स्टॉक्स पर खेला दांव

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

HUL Future : बेचें - 2242 रुपये, टारगेट - 2160 रुपये, स्टॉपलॉस - 2281 रुपये

PI Industries Future : बेचें - 3011 रुपये, टारगेट - 2900 रुपये, स्टॉपलॉस - 3065 रुपये

SBI Future : बेचें - 707 रुपये, टारगेट - 680 रुपये, स्टॉपलॉस - 722 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः IRCTC

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने IRCTC पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि IRCTC की मार्च की एक्सपायरी वाली 690 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 16 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 27 से 34 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 9.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।