Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल सपाट कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 2 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 42 अंकों की बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो बीएसई, अल्ट्राटेक सीमेंट, हैवेल्स, कोरोमंडल इंटरनेशनल, जीएनएफसी, आईईएक्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। वहीं दूसरी तरफ मिडकैप सेगमेंट की बात करें तो एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, चोला फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, एलएंडटी फाइनेंस, एमएंडएम फाइनेंशियल और आरबीएल बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
