Get App

IREDA Shares: ₹88000 करोड़ के लोन बुक पर झूमे निवेशक, शेयर ग्रीन, चेक करें इरेडा के दिसंबर तिमाही की खास बातें

IREDA Share Price: आज की उठा-पटक भरे मार्केट में इरेडा के शेयरों को इसके एक खुलासे से सपोर्ट मिला। इरेडा ने दिसंबर तिमाही के कारोबारी आंकड़े जारी किए जिसका शेयरों की चाल पर भी असर दिखा है। जानिए कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में क्या खुलासा किया और इसके लिए दिसंबर तिमाही कैसी रही और इसके शेयरों की चाल अब तक कैसी रही?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 10:14 AM
IREDA Shares: ₹88000 करोड़ के लोन बुक पर झूमे निवेशक, शेयर ग्रीन, चेक करें इरेडा के दिसंबर तिमाही की खास बातें
दिसंबर तिमाही के आखिरी में IREDA की लोन बुक आउटस्टैंडिंग ₹87,975 करोड़ रही जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के आखिरी में ₹68,960 करोड़ से 28% अधिक रही।

IREDA Q3 Business Impact: ₹90 हजार करोड़ के करीब लोन बुक और डिस्बर्समेंट में 44% के उछाल पर इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयरों की चमक बढ़ गई है। कंपनी ने बुधवार को एक्सचेंज फाइलिंग में चालू वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के कारोबारी आंकड़े जारी किए जिस पर शेयरों की आज गुरुवार 1 जनवरी 2026 को खरीदारी बढ़ गई। हालांकि इस तेजी का निवेशकों ने फायदा भी उठाया जिससे अधिकतर तेजी गायब हो गई। फिलहाल बीएसई पर यह 0.07% की बढ़त के साथ ₹140.00 (IREDA Share Price) है। इंट्रा-डे में यह 1.79% उछलकर ₹142.40 तक पहुंच गया था।

मार्केट के हाल की बात करें तो इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन जोन में बने हुए हैं। हालांकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो काफी उठा-पटक भी दिखी।

IREDA के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही?

इरेडा ने बुधवार 31 दिसंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 के कारोबारी आंकड़े दिए। इसमें कंपनी ने जिक्र किया है कि ₹40,100 करोड़ का लोन सैंक्शन किया गया जोकि सालाना आधार पर 29% अधिक है। पिछले वित्त वर्ष 2025 की समान तिमाही में इरेडा ने ₹31,087 करोड़ का लोन सैंक्शन किया था। इस दौरान लोन डिस्बर्समेंट्स भी ₹17,236 करोड़ से 44% उछलकर ₹24,903 करोड़ पर पहुंच गया। दिसंबर तिमाही के आखिरी में कंपनी की लोन बुक आउटस्टैंडिंग ₹87,975 करोड़ रही जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के आखिरी में ₹68,960 करोड़ से 28% अधिक रही। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में एसेट क्वालिटी को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें