IREDA Share Price: सरकारी कंपनी IREDA के शेयर में हाल के दिनों में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। यह अपने 52वीक लो से करीब 20% उछल चुका है। इसकी सबसे चिंता खराब कर्ज थी, जिसमें सितंबर तिमाही में सुधार देखने को मिला।

IREDA Share Price: सरकारी कंपनी IREDA के शेयर में हाल के दिनों में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। यह अपने 52वीक लो से करीब 20% उछल चुका है। इसकी सबसे चिंता खराब कर्ज थी, जिसमें सितंबर तिमाही में सुधार देखने को मिला।
प्रॉफिटमार्ट के रिसर्च हेड और मार्केट एक्सपर्ट आशीष बहेती ने शेयर पर Hold की सलाह दी है। उनके मुताबिक, आने वाले समय में स्टॉक ₹160 तक के स्तर छू सकता है। यह मौजूदा स्तर से करीब 37% तेजी का संकेत है।
IREDA के शेयरों पर एक्सपर्ट की राय
प्रॉफिटमार्ट के रिसर्च हेड मार्केट एक्सपर्ट आशीष बहेती ने निवेशकों को IREDA के स्टॉक में बने रहने यानी होल्ड (Hold) करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि इस शेयर ने ₹32 के आईपीओ भाव से लेकर ₹300 के शिखर तक का शानदार सफर तय किया। उसके बाद जो गिरावट का सिलसिला था, वो अब थम चुका है। चार्ट पर ₹100 का लेवल बेहद मजबूत सपोर्ट जोन बन गया है।
आशीष बहेती का कहना है कि पिछले तीन हफ्तों से इरेडा के चार्ट पैटर्न में काफी सुधार दिख रहा है। यह अपने निचले स्तरों से करीब 20% उछला भी है। बहेत के मुताबिक, स्टॉक में खरीदारी की दिलचस्पी फिर से लौट रही है। इससे आगे चलकर इसमें ₹140 से ₹160 तक के टारगेट आसानी से देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने ट्रेलिंग स्टॉपलॉस के तौर पर ₹110 का स्तर बनाए रखने का सुझाव दिया है।
IREDA के तिमाही नतीजे कैसे रहे
IREDA का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 0.5% बढ़कर ₹552 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹549 करोड़ का मुनाफा कमाया था। हालांकि, ऑपरेटिंग प्रॉफिट में अच्छी बढ़त देखने को मिली। यह 16.5% बढ़कर ₹904 करोड़ पहुंच गया।
खराब कर्ज के मोर्चे पर भी पिछली तिमाही के मुकाबले सुधार आया है। कंपनी का ग्रॉस NPA जून तिमाही के 3.76% से घटकर सितंबर तिमाही में 3.57% रह गया। इसी तरह नेट NPA भी 1.23% से कम होकर 1.08% पर आ गया।
IREDA के शेयरों का हाल
इरेडा का शेयर मंगलवार को 1.25% की तेजी के साथ 117.40 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 10.19% चढ़ा है। हालांकि, बीते 6 महीने में यह गिरा है। वहीं 1 साल में इरेडा का स्टॉक 22.10% टूट चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 31.56 हजार करोड़ रुपये है।
IREDA एक सरकारी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है। यह मुख्य रूप से रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से जुड़े प्रोजेक्ट को कर्ज देती है। इसमें सोलर, विंड, हाइड्रो, बायोमास और ग्रीन हाइड्रोजन जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।