IRFC Share Price: रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी IRFC के शेयरों में इस साल ज्यादातर समय दबाव रहा है। लेकिन पिछले एक महीने में शेयर ने अच्छी वापसी की है। इस दौरान इसमें करीब 10% की तेजी आई है। अब बाजार में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या शेयर में गिरावट का दौर खत्म हो रहा है।
शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि रेलवे में बढ़ते निवेश का फायदा IRFC को मिल सकता है। कंपनी रेलवे से जुड़ी दूसरी कंपनियों को कर्ज देती है। ऐसे में रेलवे प्रोजेक्ट्स पर खर्च बढ़ने से कर्ज की मांग भी बढ़ सकती है।
₹90 के ऊपर निकलने पर ₹110 का टारगेट
Choice Broking के मुताबिक, IRFC का शेयर फिलहाल ₹75 से ₹90 के दायरे में कारोबार कर रहा है। ₹90 का स्तर इसके लिए अहम रुकावट है।
अगर शेयर मजबूती के साथ ₹90 के ऊपर निकलता है, तो इसमें आगे तेजी देखने को मिल सकती है। इसके बाद शेयर ₹100 और फिर ₹110 तक पहुंच सकता है। IRFC का शेयर गुरुवार को 1.63% की गिरावट के साथ ₹85.29 पर बंद हुआ।
रेलवे कलपुर्जों की विदेशों में बढ़ रही मांग
जापान ने भारत में बने इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन प्रोपल्शन सिस्टम का पहला ऑर्डर दिया है। यह भारतीय रेलवे तकनीक और निर्यात के लिहाज से बड़ी उपलब्धि है। ट्रेन में प्रोपल्शन सिस्टम की अहम भूमिका होती है। इसकी लागत ट्रेन की कुल कीमत का करीब 40% होती है।
भारत पहले ही जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और अमेरिका जैसे देशों को रेलवे के कलपुर्जे निर्यात कर चुका है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 2029-30 तक भारत में बनी पूरी वंदे भारत ट्रेनें विदेशों में निर्यात करने का लक्ष्य भी रखा है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।