Get App

IRFC Share Price: सरकारी रेल कंपनी का स्टॉक एक महीने में 10% चढ़ा, अब ₹90 के लेवल पर रहेगी नजर

IRFC Share Price: सरकारी रेल कंपनी IRFC के शेयर में एक महीने में करीब 10% की तेजी आई है। अब निवेशकों की नजर ₹90 के अहम स्तर पर है। ब्रोकरेज के मुताबिक, इसके पार निकलने पर शेयर ₹100 और फिर ₹110 तक पहुंच सकता है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 6:26 PM
IRFC Share Price: सरकारी रेल कंपनी का स्टॉक एक महीने में 10% चढ़ा, अब ₹90 के लेवल पर रहेगी नजर
IRFC का शेयर गुरुवार को 1.63% की गिरावट के साथ ₹85.29 पर बंद हुआ।

IRFC Share Price: रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी IRFC के शेयरों में इस साल ज्यादातर समय दबाव रहा है। लेकिन पिछले एक महीने में शेयर ने अच्छी वापसी की है। इस दौरान इसमें करीब 10% की तेजी आई है। अब बाजार में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या शेयर में गिरावट का दौर खत्म हो रहा है।

शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि रेलवे में बढ़ते निवेश का फायदा IRFC को मिल सकता है। कंपनी रेलवे से जुड़ी दूसरी कंपनियों को कर्ज देती है। ऐसे में रेलवे प्रोजेक्ट्स पर खर्च बढ़ने से कर्ज की मांग भी बढ़ सकती है।

₹90 के ऊपर निकलने पर ₹110 का टारगेट

Choice Broking के मुताबिक, IRFC का शेयर फिलहाल ₹75 से ₹90 के दायरे में कारोबार कर रहा है। ₹90 का स्तर इसके लिए अहम रुकावट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें